मकर राशि में ग्रह शनि के गोचर का निश्चित समय व विभिन्न 12 राशियों में उसका राशि फल
24 जनवरी 2020 की दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर शनि राशि मकर में प्रवेश करेंगे
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को इस गोचर के दौरान अपने व्यवसाय क्षेत्र में अत्यधिक चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं। विदेशी सूत्र द्वारा आपको अपने व्यवसाय में लाभ हो सकता है। मंदिर के पास कोई पुरानी जमीन जायदाद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यक्तित्व में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे धार्मिक गतिविधियों की वृद्धि, न्याय प्रिय रहना। आपके व्यवसाय क्षेत्र की वृद्धि होनी संभव। आपके सहकर्मियों या मित्रों की सहायता आप अपने व्यवसाय में ले सकते हैं। इस गोचर काल में मन से दुखी रह सकते हैं, मानसिक परेशानी आपको उठानी पड़ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता दिखाई देती है। व्यवसाय की यात्राएं शुभ रहेगी। नौकरी पेशे वालों को नई नौकरी मिलने के योग दिखाई देते हैं। इस दौरान आपको सरकार द्वारा कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। व्यापारी वर्ग को बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर शुभ दिखाई देता है। इस गोचर के दौरान आपको सरकार से लाभ होते दिखाई देते हैं। आप धार्मिक गतिविधियों को बढ़-चढ़कर करेंगे। आपके व्यवसाय क्षेत्र में आपका भाग्य साथ देगा। छोटे भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। शत्रु वर्ग पर आप विजय प्राप्त करेंगे। ऋण लेकर व्यवसाय कर सकते हैं। नौकरी पैसे वालों की इस दौरान पदोन्नति होने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने पिता द्वारा लाभ प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक यात्राएं करने की योजना बना सकते हैं। आपके हर प्रकार के लाभ व सुख सुविधाओं में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। मित्रों के साथ भी आपका समय व विचार अच्छे रहेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह समय अशुभ फलदायक दिखाई देता है। आपके बनते काम होते कम दिखते हैं। आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। सामाजिक दृष्टि से आपको अपनी चरित्र का ख्याल रखने की आवश्यकता है। भाग्य का साथ ना होने से आपको मानसिक पीड़ा हो सकती है। इस दौरान संतान की उत्पत्ति होती दिखाई देती है। पुरानी विद्या ग्रहण कर सकते हैं। पुराने कोई मंदिर में आप जाकर साधना कर सकते हैं। पिता के व्यवसाय में घाटा हो सकता है। शोधकर्ताओं के लिए यह समय अनुकूल दिखता है। स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। रोग परेशान कर सकते हैं, पैरों में दर्द व हड्डी से जुड़े रोग आपको परेशान करते दिखाई देते हैं। आपके लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मन में अनचाहे विचार भी आपको परेशान कर सकते हैं। जीवन साथी के कार्य क्षेत्र में कई बदलाव आ सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि का गोचर अशुभ फलदाई दिखता है। इस दौरान आपकी पत्नी की सेहत खराब हो सकती है। आपके साझेदारी के व्यवसाय में आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। कोई पुरानी जमीन आप इस दौरान ले सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी को गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कर्म क्षेत्र की वृद्धि करने में बाधाएं आ सकती हैं। माता के मन में भय, डर व आशंका की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आपको काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वैचारिक मतभेद रह सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए शनि का गोचर शुभ फलदाई दिखता है। इस दौरान आप अपने शत्रु पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं। आपकी रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता अच्छी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय के लिए आप ऋण ले सकते हैं। नौकरी पैसे वालों को अपनी नौकरी में स्थिरता दिखाई देती है। पत्नी की सेहत खराब हो सकती है। खर्चे में अधिकता रह सकती है। सरकारी नौकरियों का आवेदन करने के लिए शुभ समय है। खर्चे की अधिकता के कारण आप परेशान रह सकते हैं। धार्मिक यात्राएं अधिक रह सकती हैं। पुरानी चल रही योजना को आप पूरा करते दिखाई देते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह समय किसी शोध पर लगा रह सकता है। आपकी संतान की सेहत में गिरावट आ सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है। कोई पुरानी विद्या या प्राचीन विद्या पढ़ सकते हैं। संतान कर्जग्रस्त हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत खराब रह सकती है। आपको लाभ कमाने के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। सत्य द्वारा धन अर्जित कर सकते हैं। संतान द्वारा बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। पैतृक धन संपत्ति भी आपको मन मुताबिक मिल सकती है। बैंकिंग व अध्यापकों के लिए यह समय काफी लाभ पहुंचाने वाला है। जीवनसाथी कर्ज व्यस्त रह सकता है, शत्रु वर्ग परेशान कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के व्यापार में वृद्धि के अनेक सूत्र आते दिखाई देते हैं। इस दौरान आपके मान सम्मान की बढ़ोतरी हो सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर आपका मान-सम्मान हो सकता है। 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यधिक लाभप्रद दिखाई देता है। इस दौरान आपकी माता के साथ आपकी अनबन हो सकती है, जिससे आपको मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर काल में आपको जमीन जायदाद, व वाहन का सुख पूर्ण रूप से मिलता दिखाई देता है। पुरानी कंपनी में निवेश करना लाभदायक रह सकता है। इस गोचर काल में आपका मन अप्रसन्न रहता दिखता है। पिता की सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह समय यात्राओं से भरा दिखाई देता है। इस दौरान आप अनेक धार्मिक यात्राएं करते दिखाई देते हैं। आपके पिता के मान सम्मान में वृद्धि के योग बनते दिखाई देते हैं। छोटे भाई बहनों का विकास हो सकता है। आपकी भोग की इच्छाएं पूर्ण होती दिखाई देती हैं। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए अत्यधिक व्यय हो सकता है। इस दौरान आपकी माता के हाथ से अत्यधिक खर्च होते दिखाई देते हैं। विदेश में जाकर आप तरक्की कर सकते हैं। आप अपने पराक्रम द्वारा भाग्य की वृद्धि कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए व्यापारिक क्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। ग्रह शनि के गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत कम दिखाई देती है। पिता द्वारा आपको धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आप गुप्त रहस्यमई विद्या ग्रहण कर सकते हैं। जमीन जायदाद की वृद्धि हो सकती है। माता का सहयोग आपको मिलेगा। विदेश यात्राएं टालें। भाई बहनों, व पड़ोसियों का आना-जाना घर पर रह सकता है। भाई द्वारा धन प्राप्ति भी हो सकती है। आपके मित्रों से वाद-विवाद हो सकते हैं। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी होती दिखाई देती है। आपके परिवार का माहौल कुशल और शांत रह सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल प्रतीत होता है। इस दौरान समाज में आपकी मान सम्मान की बढ़ोतरी होती दिखाई देती है। आप पूरी मेहनत व निष्ठा से अपने कार्य करते दिखते हैं। इस दौरान आपके व्यवसाय की वृद्धि निश्चित रूप से होती दिखाई देती है। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान व्यवसाय के लिए नए अवसर आते दिखाई देते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस दौरान आप जमीन जायदाद खरीद सकते हैं। विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। इस समय आप वाहन ध्यान से चलाएं। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद के चलते परेशानियां हो सकती हैं। आप हर कार्य को अच्छी योजना के साथ करेंगे। आपके स्वभाव व वाणी में स्थिरता आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय अत्यधिक खर्चों में वृद्धि का है। इस दौरान आप विदेशी व्यापार करने की सोच सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई देती है। इस दौरान आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। रीपेमेंट की चिंता आपको रह सकती है। दवाई अस्पताल के खर्चे अत्यधिक बढ़ सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में सोच समझकर फैसले लें। जीवन साथी के साथ कुछ अनबन सी रह सकती है। माता की सेहत में कुछ सुधार आएगा। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह समय काफी फलदायक है। इस दौरान भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा दिखाई देता है। आपके ज्ञान की बढ़ोतरी होती दिखाई देती है। रहस्यमई विद्या से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल दिखाई देता है। इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। कॉम्पिटिटिव एग्जाम दे रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल नतीजे ला सकता है। ननिहाल पक्ष द्वारा आपको तोहफे मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा दिखाई देता है। इस दौरान आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होने की संभावनाएं हैं।
General notes. For how this applies to your own kundli, book an appointment.
When did Saturn enter Capricorn in 2020?
According to this archive article, Saturn (Shani) entered Capricorn (Makar) on 24 January 2020 at 12:04 pm. The article above gives a general reading for each of the twelve rashi, in Hindi.
How should I read this archive post?
Treat it as a general forecast written for that transit, not as advice for you personally. How a transit affects you depends on your own kundli. For a personal reading, book an appointment.
THE HIGHLIGHTS