THE HIGHLIGHTS
← All notesArchive · 2020

कुंभ राशि में ग्रह बुध के गोचर का निश्चित समय व विभिन्न 12 राशियों में उसका राशि फल

31 जनवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, व 7 अप्रैल तक इसी राशि में स्थित रहेगा। इसी दौरान 17 फरवरी से 10 मार्च के मध्य की अवधि में बुध वक्री हो जाएगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की क्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आप अनेकों प्रयास द्वारा अपनी इनकम को बढ़ाएंगे, इसी दौरान आपको प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी, शिक्षा के मामले में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। 17 फरवरी से 10 मार्च तक आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है लेकिन 10 मार्च के बाद स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। यदि कोई लोन का आवेदन किया है तो आपको सफलता मिलेगी, रुके कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के कार्य क्षेत्र में काफी उन्नति होगी, आप अपने बुद्धि व विवेक बल द्वारा अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगे। जो लोग व्यवसाय कर रहे हो उनको पूर्ण लाभ प्राप्त होगा, इस दौरान आपकी पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, आपकी संतान अपने कार्यों में तरक्की कर सकेगी। 17 फरवरी से 10 मार्च तक आपका मन अपने कार्यों से हट सकता है पर 10 मार्च के बाद स्थितियां अच्छी होने लगेगी, हर कार्य में आप माहिर होंगे, साथ ही आप कोई नया घर भी इस दौरान खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, भाग्य का पूरा पूरा साथ आपको प्राप्त होगा, धार्मिक यात्राओं के भी पूर्ण योग बने हुए हैं। आपकी मानसिक व आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, साथ ही सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। 17 फरवरी से 10 मार्च के मध्य आपको यात्रा में सावधानी बरतनी होगी। हर कार्य में आपको परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, परंतु 10 मार्च के बाद आपको आपकी मेहनत के अनुसार उचित फल प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, खर्चों की अधिकता के कारण आपको कई परेशानियां आ सकती हैं। छोटे भाई बहनों की तरफ से भी आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, हालांकि इस दौरान आपको विदेशी स्रोतों द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है। 17 फरवरी से 10 मार्च के मध्य आपको अपने स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखने की आवश्यकता है, शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकते हैं। अत्यधिक मात्रा में धन खर्च भी हो सकता है, परंतु 10 मार्च के बाद आपको कुछ चीजों में राहत महसूस होगी, नकारात्मक विचारों से आपको दूर ही रहना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को अपने जीवन साथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे, इस दौरान आप पर बाहर भी घूमने जा सकते हैं। आपको व्यापारी क्षेत्र में जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है, आप कोई नई योजना इस दौरान बना सकते हैं। 17 फरवरी से 10 मार्च के मध्य में आपके दांपत्य जीवन में कुछ बहस बाजी भी हो सकती है जो आपको मानसिक व आर्थिक रूप से कमजोर कर सकती है। 10 मार्च के बाद स्थितियां अनुकूल होने लगेगी, परिवार के साथ आप कोई मांगलिक कार्य पर बाहर भी जा सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है, कार्य कर रहे सहयोगियों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है, आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। 17 फरवरी से 10 मार्च के मध्य में आपके स्वास्थ्य में अत्यधिक गिरावट आ सकती है जिससे आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी, खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। परंतु 10 मार्च के बाद समय अनुकूल होगा, जीवन साथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं, कन्या राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के विशेष योग बनेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों को उच्च शिक्षा से संबंधित बेहतरीन नतीजे मिलेंगे, यदि आप लेखन, अभिनय, पत्रकारिता आदि से संबंध रखते हैं या फाइनेंस और कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपके आमदनी काफी बढ़ेगी, जिससे आपका मनोबल अच्छा होगा। आपके प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी, दूर देश की यात्रा आपको लाभकारी रह सकती है। बुध की वक्री अवस्था में यदि कोई छात्र उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो समय काफी अनुकूल बना हुआ है। 10 मार्च के बाद समय और बेहतरीन हो जाएगा, आमदनी के स्थाई स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। यदि आप अपने कार्यों का विस्तार करना चाहते तो समय काफी अनुकूल है, इस दौरान आपका सामाजिक स्तर भी काफी बढ़ेगा और आप अपने पारिवारिक जीवन में भी काफी बदलाव देख सकते हैं। बुध की वक्री अवस्था में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है, आपके छाती में दर्द या जलन की शिकायत भी हो सकती है। माता जी को भी शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं, परंतु 10 मार्च के बाद स्थितियां बेहतर होने लगेगी, आपको घर परिवार में अनेक प्रकार के सुखों की अनुभूति होगी। आपके कार्य क्षेत्र में काम करने वाले सहयोगियों के साथ संबंध और अच्छे होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यात्राएं अधिक रह सकते हैं, यह यात्रा के लिए काफी सुखद भी रहेगी, छोटे भाई बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपके कार्यों में आपकी मित्रों का पूर्ण सहयोग रहेगा। जीवन साथी के साथ आप किसी छोटी धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। बुध की वक्री अवस्था में आपको अपने कम्युनिकेशन का विशेष ख्याल रखना पड़ेगा, आपको अपनी बात को समझाने में दिक्कतें या रुकावटें आ सकती है, परंतु 10 मार्च के बाद अभी स्थितियां बेहतर हो जाएंगे, आपका ज्यादा से ज्यादा समय अपने काम और मित्रों के साथ ही रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं, भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा, बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। यदि कोई अदालती मसला है, तो उसमें भी आप को अर्थ लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए अनुकूल समय बना हुआ है। बुध की वक्री अवस्था में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, कोई त्वचा रोग या गले में खराश और वाणी से संबंधित दिक्कतें आपको सहन करनी पड़ सकती हैं, परंतु 10 मार्च के पश्चात आप की स्थितियां और बेहतर होंगी, अचानक धन लाभ भी आपको हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी, आपके चिंतन में अत्यधिक गहराई आ सकती है, प्रत्येक कार्य का आप अधिक सोच-विचार करके करेंगे, शोध संबंधी कार्यों से जुड़े हुए लोगों को सफलता प्राप्त होगी। बुध की वक्री अवस्था में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, आवश्यक निर्णय लेने से बचना होगा, आर्थिक धन हानि भी हो सकती है। संतान से जुड़े मसलों में आपको काफी सतर्कता रखनी पड़ेगी, परंतु 10 मार्च के पश्चात इष्ट देव की आराधना से आपके कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले अपने सुखों की पूर्ति के लिए आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। इस दौरान कई लोगों को अपने कार्यों को लेकर विदेश जाने से भी लाभ प्राप्त होगा। कुछ लोगों को विदेश में प्रॉपर्टी पर निवेश भी करने से फायदा हो सकता है, परंतु बुध की वक्री अवस्था में प्रत्येक कार्य में आपको अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत पड़ सकती है, खर्चों में और अधिक बढ़ोतरी आ सकती है, परंतु 10 मार्च के पश्चात आपकी स्थितियां सुधरने लगेगी, जीवन साथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं जिससे आपको सुख की अनुभूति होगी।

General notes. For how this applies to your own kundli, book an appointment.

Book an appointment More notes

When did Mercury enter Aquarius in 2020?

According to this archive article, Mercury (Budh) entered Aquarius (Kumbh) on 31 January 2020 and stayed in the sign until 7 April, turning retrograde between 17 February and 10 March. The article above gives a general reading for each of the twelve rashi, in Hindi, including how each sign fares before and after the retrograde.

How should I read this archive post?

Treat it as a general forecast written for that transit, not as advice for you personally. How a transit affects you depends on your own kundli. For a personal reading, book an appointment.

WhatsApp